13.4 C
New York
Friday, March 17, 2023

Buy now

spot_img

शाहाबाद जिला

शाहाबाद जिला पटना कमिश्नरी का पश्चिमी भाग है। यह 24 डिग्री 31 मिनट और 25 डिग्री 46 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 83 डिग्री 19 मिनट और 84 डिग्री 51 मिनट पूर्वी देशांतर के बीच में स्थित है। इस जिले का सदर ऑफिस आरा  है।

बिहार  के उत्तर में संयुक्त प्रांत के गाजीपुर और बलिया जिले तथा बिहार प्रांत का सारण जिला है। पूरब में पटना और गया जिला है। दक्षिण में पलामू जिला और पश्चिम में संयुक्त प्रांत के मिर्जापुर और गाजीपुर जिले हैं। उत्तर की ओर गंगा नदी इसकी सीमा बनाती है तो पूरब की ओर सोन नदी। इसे पश्चिम में कर्मनाशा नदी संयुक्त प्रांत से और दक्षिण में सोन नदी पलामू जिले से अलग करती है। इस जिले का क्षेत्रफल 4372 वर्ग मील है। क्षेत्रफल की दृष्टि से गया जिले से थोड़ा ही कम है पर पटना जिले के क्षेत्रफल से दोगुना से भी अधिक है।

शाहाबाद जिला 3 प्राकृतिक भागों में बटा हुआ है । पहला भाग जिले के उत्तरी हिस्से में है जो एक नीची भूमि है। उत्तर में गंगा नदी से लेकर दक्षिण में रेलवे लाइन तक फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल करीब 550 वर्ग मील है। यह भाग गंगा नदी के हटने से बना है। इस बात का उत्तरी हिस्सा जो गंगा नदी किनारे है बिल्कुल नीचे जमीन है। यहां हर साल गंगा की बाढ़ आती है जिससे बराबर नयी मिट्टी पड़ते रहने कारण उपज खूब होती है।

दूसरा भाग जिले के बीच का हिस्सा है। यह उत्तर में रेलवे लाइन से लेकर दक्षिण में पहाड़ी ऊंची भूमि तक फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल करीब 3000 वर्ग मील है। यह भी एक समतल भूमि है। इसका अधिक हिस्सा उपजाऊ है। यहां खेती खूब होती है और यहां की आबादी भी बहुत घनी है। इस भाग की जमीन नहरों से सींची जाती है।

तीसरा भाग पहाड़ी भाग है। यह जिले का बिल्कुल दक्षिणी हिस्सा है। इसका क्षेत्रफल करीब 800 वर्ग मील है। रोहतासगढ़ के पास यह भाग समुंद्र से 14 से 90 फीट ऊंचा हो गया है। इस भाग का अधिक हिस्सा चट्टानों और जंगलों से भरा हुआ है और खेती के काबिल नहीं है। जहां तहां जमीन जोती बोई जाती है पर पैदावार अच्छी नहीं होती। आबादी घनी नहीं है। कैमूर की पहाड़ी से बहुत सी धाराएं निकलती है जो जिले के अंदर बहती है। यह पहाड़ी विंध्याचल पर्वतमाला के अंदर समझी जाती है।

1972 के पहले तक यह बिहार का एक जिला था जिसे 1972  में इसे दो जिलों में विभक्त कर दिया गया – आरा और रोहतास . इसके बाद फिर से 1991  में रोहतास से काटकर कैमूर जिला बनया गया.फिर 1992  में भोजपुर से बक्सर जिला निकला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,742FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: