Categories: Gaya

बोधगया बिहार

गया से थोड़ी दूर पर बौद्धों का सबसे पवित्र स्थान है जिसे हम बोधगया के नाम से जानते हैं . संसार के भिन्न-भिन्न देशों के बौद्ध यहां तीर्थ करने के लिए आते हैं। यही एक पीपल के पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी । अशोक ने 100000 स्वर्ण मुद्रा खर्च कर यहां एक मठ बनवाया। अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ने यहां से बोधि वृक्ष की एक शाखा लंका में लगाई थी जो वहां अब भी कायम है। अशोक के बनवाए मठ के टूट जाने पर सीथियन राजाओं ने उसी स्थान पर दूसरा मठ बनवाया। वही मंदिर टूटते टूटते और मरम्मत होते वर्तमान रूप में कायम है। 330 ईसवी में लंका के राजा मेघवर्ण ने इस मठ के पास यात्रियों के रहने के लिए बहुत बड़ा भवन बनवाया था। 600 ईसवी में बौद्ध धर्म विरोधी बंगाल के राजा शशांक ने सब को तहस-नहस कर दिया और बोधि वृक्ष को भी जड़ से उखाड़ फेंका। हर्षवर्धन ने फिर से बोधिवृक्ष लगवाया और मठ भी बनवाएं। चीनी यात्री फाह्यान और व्हेनसांग यहां आया था। नवी दसवी शताब्दी में पाल राजाओं के समय यहां की दशा फिर सुधरी। 12 वीं सदी में मुसलमानों के आने पर यहां की दशा फिर खराब हुई। 1884 ईसवी में अंग्रेज सरकार ने ₹200000 खर्च करके मंदिर की मरम्मत कराई। 1876 ईसवी में बोधिवृक्ष आंधी से गिर गया था। जड़ से फिर दूसरा वृक्ष खड़ा हुआ जो इस समय कायम है।

इस समय मंदिर हिंदू महंत के कब्जे में है। हिंदू लोग बुद्ध को विष्णु के दशावतारओं में गिनने लगे हैं। यहां की बुद्ध की मूर्ति को चंदन पहना दिया गया है और हिंदू लोग भी इसे पूजते हैं। मंदिर के पास अशोक के स्तंभ तथा बहुत स्तूप के चिन्ह और मूर्तियां मौजूद हैं। यहां खुदाई करने पर और भी कई चीजें निकली है।

 

Bihar Rajya

Recent Posts

Durga Puja 2021 : दुर्गापूजा 2021 माता की मूर्ति

Khemanichak , Near Ford Hospital Budhiya Mayi Mandir,Bihata Bmp8 Patna Raja Bazar,Patna

2 years ago

देश के जवान (भोजपुरी कविता) – कुंज बिहारी ‘कुंजन’

देश के जवान - भोजपुरी कविता  कुंज बिहारी 'कुंजन' का जवान भइलऽ हो बाबू डहिअवलऽ…

2 years ago

एक बिहारी – जिसने पुरे देश को अपने कलम की ताकत के आगे नतमस्तक कर दिया

Ramdhari Singh Dinkar Biography “एक काबुली वाले की कहते हैं लोग कहानी, लाल मिर्च को…

2 years ago

अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप / दोहा – अनिरूद्ध

अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप  भोजपुरी दोहा अनिरूद्ध अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप।…

2 years ago

माई (भोजपुरी कविता ) मनोज भावुक

मनोज भावुक का जन्म 2 जनवरी 1976 को सीवान (बिहार) में हुआ था . मनोज…

2 years ago

मर जाते हैं साहब जी (कविता)- उत्कर्ष आनंद ‘भारत’

देश-दुनिया लगातार दूसरे साल भी कोरोना महामारी से जूझने को विवश है। बद से बदतर…

2 years ago