Categories: Bihar NewsIndia News

हेमंत सोरेन – जानिए एक इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट कैसे बना झारखंड का मुख्यमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जिस तरह से राजनीति में आकस्मिक प्रवेश किया। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की यात्रा भी राजनीति में कुछ अप्रत्याशित रही है। वास्तव में, हेमंत राजनीति के बारे में तब गंभीर हो जब बड़े भाई दुर्गा सोरेन की असामयिक मृत्यु हो गयी और उनके पिता शिबू सोरेन का भी खराब स्वास्थ्य चल रहा था । हेमंत सोरेन, 10 अगस्त 1975 को पैदा हुए,वे एक इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट हैं।

हेमंत सोरेन का राजनीति में प्रवेश 2009 में हुआ। कुछ महीने बाद, वे राज्यसभा सांसद बने। हालांकि, वह जनवरी 2010 तक राज्यसभा सांसद रहे और उसके बाद उन्होंने झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बनने के लिए इस्तीफा दे दिया। झामुमो इस सरकार में सहयोगी पार्टी थी। हालांकि, दो साल बाद 2012 में ही बीजेपी और झामुमो के बीच रिश्ते में दरार आ गई और आखिरकार जनवरी 2013 में अर्जुन मुंडा की सरकार गिर गई। सरकार गिरने के बाद झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

इस दौरान हेमंत सोरेन का असली कद राजनीति में तब दिखाई दिया, जब उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से बात करना शुरू किया। हालाँकि, कांग्रेस तैयार नहीं थी और झारखंड राष्ट्रपति शासन में आ गया। जिस पर उनकी पार्टी के भीतर हेमंत सोरेन की कड़ी आलोचना हुई। लेकिन हेमंत की इस आलोचना से घबराए नही और वह राज्य की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगे रहे।

इसका फायदा भी हुआ और 6 महीने बाद हेमंत सोरेन कांग्रेस और राजद के समर्थन से सत्ता में लौटे और जुलाई 2013 में हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के सीएम चुने गए। उनकी सरकार लगभग डेढ़ साल तक सत्ता में रही।

2014 के विधानसभा चुनावों में मोदी लहर थी और इस वजह से भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटी। हालांकि, हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में सरकार को घेरना जारी रखा। इसके साथ ही उन्होंने जनता के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखी। उनके प्रयासों का प्रभाव था कि हेमंत सोरेन का जादू एक बार फिर 2019 के विधानसभा चुनावों में आया और कांग्रेस और राजद के साथ उनकी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया।

Bihar Rajya

Share
Published by
Bihar Rajya

Recent Posts

Durga Puja 2021 : दुर्गापूजा 2021 माता की मूर्ति

Khemanichak , Near Ford Hospital Budhiya Mayi Mandir,Bihata Bmp8 Patna Raja Bazar,Patna

2 years ago

देश के जवान (भोजपुरी कविता) – कुंज बिहारी ‘कुंजन’

देश के जवान - भोजपुरी कविता  कुंज बिहारी 'कुंजन' का जवान भइलऽ हो बाबू डहिअवलऽ…

2 years ago

एक बिहारी – जिसने पुरे देश को अपने कलम की ताकत के आगे नतमस्तक कर दिया

Ramdhari Singh Dinkar Biography “एक काबुली वाले की कहते हैं लोग कहानी, लाल मिर्च को…

2 years ago

अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप / दोहा – अनिरूद्ध

अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप  भोजपुरी दोहा अनिरूद्ध अन्न घुनाइल खाँखरा, फटक उड़ावे सूप।…

2 years ago

माई (भोजपुरी कविता ) मनोज भावुक

मनोज भावुक का जन्म 2 जनवरी 1976 को सीवान (बिहार) में हुआ था . मनोज…

2 years ago

मर जाते हैं साहब जी (कविता)- उत्कर्ष आनंद ‘भारत’

देश-दुनिया लगातार दूसरे साल भी कोरोना महामारी से जूझने को विवश है। बद से बदतर…

2 years ago